Headlines

शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा, बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

कोरबा

करतला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। दोनों के बीच चावल बेचकर शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने अधेड़ की हत्या कर दी।

सराईभांठा निवासी दुलार सिंह कंवर (50) ने अपने बड़े भाई के बेटे चंद्र कुमार को गोद लिया था। तब से दोनों साथ ही रह रहे थे। दुलार सिंह शराब पीकर आए दिन घरवालों से झगड़ा किया करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दुलार सिंह के घर में पूजा थी। इस पूजा के बाद पुजारी को चावल देने के लिए चावल अलग से रखा गया था। लेकिन इसी चावल को दुलार सिंह ने बेच दिया था। बेचने के बाद जो पैसे मिले थे। उससे दुलार सिंह ने शराब पी ली थी। इसी बात से चंद्र कुमार नाराज था।

रविवार शाम को जब दुलार घर पर आया, तब चंद्र कुमार ने उससे झगड़ा किया। दोनों के बीच विवाद हो रहा था। इतने में कुल्हाड़ी उठाकर चंद्र कुमार ने पिता के शरीर पर वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004