Headlines

रायपुर : किसान ने पत्नी और 3 साल बेटी को गला दबाकर मार डाला, फिर आत्महत्या कर ली

  • छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के तेलीबांधा थाना इलाके की घटना
  • पुलिस ने बताया- आपसी विवाद के कारण दिया घटना को अंजाम

रायपुर. 

शहर के तेलीबांधा थाना इलाके में गुरुवार की दोपहर एक किसान ने आपसी विवाद में पत्नी और 3 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद नायलॉन की रस्सी से कमरे में फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण घटना को अंजाम देना सामने आ रहा है। किसान की पत्नी गर्भवती थी।

यह परिवार फुंडहर स्थित एक मकान में रहता था। किसान प्रवीण निषाद अपनी पत्नी तुकेश्वरी और 3 साल की बेटी दीक्षा के साथ रहता था। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह अपने पिता के खेत में काम किया करता था। घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004