Headlines

रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 64 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। कोरिया जिले में ऐसे ही 16 प्रकरणों में 64 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत कोरिया जिले की बैकुण्ठपुर तहसील के ग्राम चारपारा के रामसकल, ग्राम घटरी के अमृत, तहसील खड़गवां के ग्राम छोटेकलुआं के प्रेमनारायण, ग्राम बरमपुर निवासी समरिया, ग्राम कोटया के जयनारायण, ग्राम मुनुम की सुनीता और ग्राम अमका के हरिशचंद्र की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने के कारण मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
बैकुण्ठपुर तहसील के ग्राम आमगांव की प्रिया टोप्पो की मृत्यु बिच्छु के काटने से, ग्राम पिपरा की मान्ती बाई की अग्नि में जलने से, ग्राम कदमनारा के अनिल सिंह की सांप के काटने से, खड़गवां तहसील के ग्राम बड़ेकलुआं के दशरथ की मृत्यु आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से और तहसील चिरमिरी के ग्राम कदरेवां के श्यामलाल की मृत्यु सांप के काटने से होने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम हल्दीबाड़ी के सावन कुमार, और ग्राम खुटरा की चांदनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर और ग्राम मेन्ड्राडोल के आनंद की मृत्यु सांप के काटने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004