रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

यह स्पेशल ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन के चलने से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ समेत इस मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

10 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रक्षाबंधन स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में कुल 10 ICF कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल कोच और 2 SLRD कोच शामिल होंगे। इससे त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे होगी रवाना

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों पर पहुंचने का समय

भिलाई नगर – 10:37 बजे

भिलाई पावर हाउस – 10:43 बजे

भिलाई – 10:51 बजे

देवबलोदा चरोदा – 10:56 बजे

कुम्हारी – 11:04 बजे

सरोना – 11:11 बजे

सरस्वती नगर – 11:17 बजे

रायपुर – 11:25 बजे

WRS – 11:35 बजे

उरकुरा – 11:53 बजे

मांढर – 12:01 बजे

सिलियारी – 12:11 बजे

बैकुंठ – 12:20 बजे

तिल्दा-नेवरा – 12:26 बजे

हथबंद – 12:36 बजे

भाटापारा – 12:50 बजे

इसके बाद ट्रेन निपानिया 13:18 बजे, दागोरी 13:28 बजे, बिल्हा 13:38 बजे, चक्करभाटा 14:11 बजे, दाधापारा 14:20 बजे और बिलासपुर 14:45 बजे पहुंचेगी। आगे ट्रेन गतौरा 15:05 बजे, जयरामनगर 15:13 बजे, अकलतरा 15:27 बजे, जांजगीर-नैला 15:44 बजे और चांपा 15:55 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद सारागांव-देवरी 16:06 बजे, बुढार 16:13 बजे, सक्ती 16:59 बजे, जारडीह 17:09 बजे, खरसिया 17:16 बजे, रॉबर्टसन 17:25 बजे, भूपदेवपुर 18:04 बजे और किरोड़ीमल नगर 18:13 बजे होते हुए ट्रेन शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

त्योहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और भाई-बहनों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह स्पेशल पैसेंजर ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *