Headlines

रावण-जटायु की लड़ाई के लिए नितेश तिवारी ने लगाए साढ़े 6 साल

रावण-जटायु की लड़ाई के लिए नितेश तिवारी ने लगाए साढ़े 6 साल रावण-जटायु की लड़ाई के लिए नितेश तिवारी ने लगाए साढ़े 6 साल

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ को बड़े पर्दे पर लाने के लिए मेकर्स लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी ने अब फिल्म के कुछ अहम दृश्यों और उनके निर्माण से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रावण और जटायु के बीच युद्ध के एक एक्शन सीक्वेंस को तैयार करने में टीम को साढ़े छह साल लग गए। वहीं, रावण के पुष्पक विमान के डिजाइन पर करीब दो साल तक काम किया गया।

रावण-जटायु युद्ध के लिए दर्जनों डिजाइन पर हुआ विचार

‘श्रेयस मीडिया’ के साथ बातचीत में नितेश तिवारी ने बताया कि रावण और जटायु के बीच लड़ाई के दृश्य को तैयार करने की प्रक्रिया बेहद लंबी रही। कलाकारों के साथ पहली बार इस सीन पर चर्चा करने से लेकर इसके अंतिम रूप तक पहुंचने में करीब साढ़े छह साल का समय लगा।

निर्देशक के मुताबिक, इस एक्शन सीक्वेंस को शुरुआत से तैयार करने में हजारों लोगों ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इस दृश्य को बनाने के पीछे हुई मेहनत और पूरी प्रक्रिया के बारे में वह घंटों तक बात कर सकते हैं।

पुष्पक विमान के डिजाइन पर दो साल तक चला काम

फिल्म में रावण के पौराणिक उड़ने वाले वाहन पुष्पक विमान को तैयार करने में भी टीम ने काफी समय लगाया। नितेश तिवारी के अनुसार, इसके फाइनल लुक को तय करने से पहले दर्जनों डिजाइनों पर विचार किया गया। करीब दो साल तक इस पर काम चला।

निर्देशक ने बताया कि पुष्पक विमान का अंतिम डिजाइन शुरुआती योजना से काफी अलग था। चूंकि रावण और जटायु की लड़ाई का दृश्य पहले तैयार किए गए डिजाइन के आधार पर बनाया गया था, इसलिए विमान के डिजाइन में बदलाव के बाद टीम को उस एक्शन सीक्वेंस पर भी दोबारा काम करना पड़ा।

राम के किरदार में रणबीर कपूर, यश बनेंगे रावण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। इसका पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आने वाला है। फिल्म के भव्य दृश्यों और पौराणिक किरदारों को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए मेकर्स लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004