रेलवे में 590 पदों पर नौकरी का मौका, RRB पैरामेडिकल भर्ती शुरू

रेलवे में 590 पदों पर नौकरी का मौका, RRB पैरामेडिकल भर्ती शुरू

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CEN/05/2026 के तहत कुल 590 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2026 है।

किन पदों पर होगी भर्ती

RRB पैरामेडिकल भर्ती के तहत अलग-अलग मेडिकल और पैरामेडिकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में नर्सिंग अधीक्षक के सबसे ज्यादा 365 पद हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, रेडियोग्राफर, लैब असिस्टेंट समेत अन्य पद शामिल हैं।

पद आयु सीमा पद
नर्सिंग अधीक्षक 20-40 वर्ष 365
डायलिसिस तकनीशियन 20-33 वर्ष 01
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II 18-33 वर्ष 43
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट 21-30 वर्ष 01
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) 20-35 वर्ष 118
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन 19-33 वर्ष 25
ईसीजी तकनीशियन 18-33 वर्ष 04
ऑप्टोमेट्रिस्ट 18-33 वर्ष 02
लैब असिस्टेंट ग्रेड II 18-33 वर्ष 31
कुल 590

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। पात्रता के अनुसार बीएससी, डिप्लोमा, GNM, D.Pharm, DMLT आदि योग्यता वाले उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 40 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

RRB Paramedical Recruitment का फॉर्म कैसे भरें

सबसे पहले उम्मीदवारों को आरआरबी के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद Apply विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनने के बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लेना चाहिए।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

स्टेज-1 परीक्षा पूरी होने के बाद जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस किए जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को जमा की गई पूरी फीस वापस की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और पदवार पात्रता को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *