Headlines

सालार का टीजर रिलीज, केजीएफ अंदाज में दिखे प्रभास और पृथ्वीराज

अभिनेता प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सालार (Salar) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के बारे में फैन्स अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं और ऐसे में आज उनका ये इंतजार पूरा हुआ है।

फिल्म सालार का टीजर (Salaar Teaser) आज सुबह रिलीज हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फिल्म ‘सालार’, दो हिस्सों में रिलीज होगी और उसके पहले पार्ट सालार: सीज फायर (Salar: Cease fire)का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म का निर्देशन ‘केजीएफ’ फेम प्रशांत नील ने किया है।

क्यों 5.12 पर रिलीज हुआ टीजर
एक लंबे इंतजार के बाद, प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीज फायर’ के मच अवेटेड टीजर को रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि कुछ अलग करने की सोच रखते हुए, निर्माताओं ने सुबह 5:12 बजे टीज़र के आने की घोषणा करके दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया था। याद दिला दें कि केजीएफ 2 में 5.12 मिनट पर ही रॉकी समंदर में डूबता है और ऐसे में सालार का टीजर उस ही वक्त रिलीज करना दोनों फिल्मों के बीच एक कनेक्शन दिखाता है। हालांकि इसे फैन थ्योरी कह सकते हैं, पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं इस टीजर को देखकर आपको केजीएफ की याद आएगी और जोरदार एक्शन की झलक मिलेगी।

कैसा है टीजर
फिल्म के टीजर में दिखता है कि टीनू आनंद ढेर सारे लोगों के बीच में हैं, जो बंदूकों से लेस हैं। ऐसे में वो कुछ डायलॉग्स मारते हैं और फिर प्रभास की झलक दिखती है, जो जोरदार एक्शन मोड में है। वहीं इसके बाद पृथ्वीराज का भी लुक रिवील होता है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण, केजीएफ फ्रेंचाइजी के निर्माता होम्बले फिल्म्स के विजय किरागांदुर द्वारा किया गया है, और इसमें केजीएफ फ्रेंचाइजी की वही तकनीकी टीम भी शामिल है।

कब रिलीज होगी फिल्म
होम्बले फिल्म्स का ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद सहित कई अन्य सितारे नजर आएंगे। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ये फिल्म 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी के साथ 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि इस फिल्म से दर्शकों के साथ ही ट्रेड एनालिस्ट्स को भी काफी उम्मीदे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004