- गुलशन वाटिका कैम्पस सेजबहार में रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा द्वारा भूमि पूजन
- डॉ गोपालधर दीवान के प्रयास से सेजबहार में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 17.50 लाख निर्माण कार्य
- डोमा ग्राम पंचायत के लिए 21 लाख, दतरेंगा ग्राम पंचायत के लिए 35 लाख के कार्य के लिए भूमि पूजन ।
रायपुर
सेजबहार कालोनी सहित डोमा, दतरेंगा तथा माना बस्ती के लिए करीब एक करोड़ रुपए की सड़क का सोमवार को रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भूमिपूजन किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि बारिश से पहले इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सीसी सड़क तथा नाली निर्माण के लिए 17.50 लाख, डोमा ग्राम पंचायत के लिए 21 लाख, दतरेंगा ग्राम पंचायत के लिए 35 लाख के कामों का भूमिपूजन किया गया। सेजबहार, डोमा, दतरेंगा, के सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सोशल दूरी बनाकर भूमिपूजन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर सेजबहार सरपंच अनीता साहू, सचिव शिखा यदु, पंच प्रियंका गौतम चौधरी, विभा, अनामिका, लता सोनी, रानी सिन्हा आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में श्याम ठाकुर,दीपक, विशाल, अमित, भारत योगी, धनेश दिवाकर, प्रदीप चौधरी, धनेश दिवाकर, मेड़ी, सर्वेस तिवारी, रंजन, सहाय, अनुराग,नीलाम्बर, मुकेश सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

