भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 50 से अधिक घायल

भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 50 से अधिक घायल

अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, गांव घटाल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में बच्चों समेत 60 से अधिक लोग सवार थे, जो कासगंज से राजस्थान के गोगामणि में जाहरवीर बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

मृतकों की पहचान

  • चांदनी (12) पुत्री कालीचरण, निवासी रफ़ातपुर थाना कासगंज

  • रामबेटी (62) पत्नी सोरनलाल, निवासी रफ़ातपुर थाना सोरों जिला कासगंज

  • ईपू बाबू, निवासी मिलकनिया थाना सोरों जिला कासगंज

  • धनीराम, निवासी मिलकनिया थाना सोरों जिला कासगंज

  • मिश्री, निवासी मिलकनिया थाना सोरों जिला कासगंज

  • शिवांश (6) पुत्र अजय, निवासी सोरों जिला कासगंज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *