Headlines

अमेरिका में जंगल में लगी आग से अब तक 35 लोगों की मौत

ओरेगन, 14 सितम्बर (एपी) अमेरिका के दक्षिणी ओरेगन में भीषण आग लगने से कई लोगों के लापता होने की खबर के बीच अधिकारियों ने बताया कि सप्ताहांत तक जंगल में लगी आग के कारण कैलिफोर्निया से लेकर वाशिंगटन तक कम से कम 35 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बताया था कि ऐशलैंड क्षेत्र में जंगल में लगी आग के कारण करीब 50 लोग लापता हो सकते हैं। लेकिन जैक्सन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने शनिवार की देर रात बताया कि आग से चार लोगों की मौत हो गई है और इसके साथ ही लापता लोगों की संख्या अब कम है।

वहीं पिछले एक सप्ताह के भीतर ओरेगन में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोग लापता हैं और अभी मृतक संख्या बढ़ सकती है। वहीं कैलिफोर्निया में 24 लोगों और वाशिंगटन में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इन सभी तीन राज्यों के डेमोक्रेटिक गवर्नर ने जलवायु परिवर्तन को इस भीषण आग के लिए जिम्मेदार ठहराया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004