नाले में मिला युवक का शव, हत्या के संदेही ने भी फांसी लगाकर दी जान
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाले में युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। ग्राम सोनपुर के कलुहा नाले में नाहर सिंह का शव मिलने के दो दिन बाद हत्या के संदेह के घेरे में आए बालगोविंद का शव भी खेत के पास झाड़ी में फांसी के फंदे पर लटका मिला।…
