Headlines

एयरलिफ्ट कर रायपुर लाये गये टैंकर, भिलाई में ऑक्सीजन फिलिंग के बाद जाएंगे इंदौर

देश में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राज्यों के लिए वायुसेना संकटमोचक का काम कर रही है. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में वायुसेना के सबसे बड़े विमान C-17 ग्लोबमास्टर से दो खाली ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट कर लाये गये, जिन्हें छत्तीसगढ़ से लिक्विड ऑक्सीजन (Liquid Oxygen) लेकर इंदौर भेजा जाएगा.

रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश आर सहाय ने बताया कि वायुसेना के विमान C-17 ग्लोबमास्टर ने बुधवार शाम 4 बजकर 47 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग की. ऑक्सीजन के लिए 2 खाली टैंकर्स एयरलिफ्ट कर लाये गये थे, जो 30 मीट्रिक टन क्षमता के थे. दोनों टैंकरों में ऑक्सीजन भरने के लिए रायपुर एयरपोर्ट से टैंकरों को भिलाई स्टील प्लांट रवाना किया गया.

ऑक्सीजन भरने के बाद सड़क मार्ग से इंदौर जाएंगे टैंकर

यहां से ऑक्सीजन भरने के बाद टैंकरों को सड़क मार्ग से इंदौर भेजा जाएगा. बता दें कि वायुसेना का विमान C-17 ग्लोबमास्टर 6 बजकर 19 मिनट पर टैंकर डिलीवर कर जामनगर के लिए रवाना हो गया. रायपुर एयरपोर्ट में वायुसेना के इस विमान की लैंडिंग से टेकऑफ के लिए सारी तैयारी पहले ही कर ली गयी थी, ताकि विमान के पहुंचने पर तुरंत टैंकर्स को भिलाई के लिए रवाना किया जा सके.

भिलाई स्टील प्लांट कर रहा ऑक्सीजन की आपूर्ति

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या ने ऑक्सीजन की ज़रूरत को बढ़ा दिया है. इसकी आपूर्ति के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें भिलाई स्टील प्लांट की अहम भूमिका है. यहां से ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी की जा रही है और इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंदौर के लिए भी ऑक्सीजन भिलाई स्टील प्लांट द्वारा भेजी जा रही है.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004