- टैरो राशिफल 18 अप्रैल 2020: सिंह राशि के लोगों को भाग्य पूर्ण साथ मिलेगा.
- मित्रता घनिष्ठ होगी. अपने किसी महिला मित्र से संबंध और अच्छे होंगे.
- कन्या राशि के लोगों को धन से जुड़ी समस्या नहीं होगी.
- इस सप्ताह में पैत्रिक संपत्ति और उपहार खासकर किसी महिला द्वारा या फिर अपनी माता द्वारा आपको प्राप्त होंगे.
- गुप्तविद्याओं में आपकी रूचि बढ़ेगी.
- श्रुति द्विवेदी से जानिए अपना शनिवार का टैरो राशिफल.
मेष राशि
आपमें उत्साह बना रहेगा और आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व बहुत सारी जगहों पर नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा. आर्थिक स्थिति को बहुत खास बनाने के लिए प्रयासरत होना पड़ेगा.
वृष राशि
आपके लिए बहुत नई चीज़ें रहेंगी. स्वास्थ्य को लेकर आपको काफी सजग रहना पड़ेगा. आपमें से कई लोगों के लिए उच्च रक्तचाप परेशानी का कारण बन सकता है.
मिथुन राशि
आज का दिन आपको कई नए लोगों से मिलवाएगा. आपके खर्चे काफी हद तक कम हो जाएंगे. आपके कुछ संबंध बहुत गहरे होंगे और परिवार से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी.
कर्क राशि
आपमें से कई लोग मान-सम्मान प्राप्त करेंगे. धन लाभ होगा और प्रमोशन की युति बन रही है. साथ ही साथ कार्यस्थल पर आप में से कई लोगों के लिए एक नई ऑफिस रेनवेशन के योग बन रहे हैं.
सिंह राशि
आपका भाग्य पूर्ण रूप से आपका साथ देगा. मित्रता घनिष्ठ होगी. अपने किसी महिला मित्र से संबंध और अच्छे होंगे.
कन्या राशि
आपको धन से जुड़ी समस्या बिलकुल नहीं आएगी. इस सप्ताह में पैत्रिक संपत्ति और उपहार खासकर किसी महिला द्वारा या फिर अपनी माता द्वारा आपको प्राप्त होंगे. गुप्तविद्याओं में आपकी रूचि बढ़ेगी.
तुला राशि
आपकी लाभ और विद्या की स्थिति बन रही है. सरकार द्वारा आपका कारोबार बढ़ेगा. ये ध्यान रखना होगा कि आपके संबंध अपनी पत्नी से विशेष तौर पर बेहतर रहें.
वृश्चिक राशि
आपकी रोग प्रति क्षमता बहुत बढ़ेगी. महिलाओं को ब्लडप्रेशर या फिर रक्त से संबंधित परेशानी हो सकती है. किसी पुराने लोन की किश्त चुकता कर सकते हैं.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक सुख लेकर आएगा. वहीं सरकारी लाभ भी होगा. सरकार से जुड़े किसी कार्य द्वारा लाभ उठा सकते हैं. किसी योजना द्वारा भी उठा सकते हैं. सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा.
धनु राशि के लोगों को आज मिलेगा प्यार
मकर राशि
आज का दिन आपके व्यावसायिक जीवन के लिए बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा. घर पर बेवजह तनाव न हो इसका ध्यान रखना है.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत सारी नई चीजें लेकर आएगा. आपके भाग्य के उदय का समय है. आपकी मित्रतायें घनिष्ठ होंगी और आपमें अद्भुत आत्मविश्वास बना रहेगा. खुद पर विश्वास के दम पर आप आगे बढ़ पाएंगे.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए पैत्रिक संपत्ति के लाभ लेकर आएगा. वही आपकी मित्रता थोड़ी सी गड़बड़ा सकती है. गुप्त ज्ञान के मामले में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप कोई पुराने कर्ज की किश्त चुका पाएंगे
