Headlines

नींद उड़ाने आ रहा है ‘सालार’ का टीजर, इस दिन इस वक्त होगा रिलीज

अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री श्रुति हासन की फिल्म ‘सालार’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का एलान हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के टीजर के लिए फैंस को अपनी नींद में खलल डालनी पड़ सकती है।
दरअसल, फिल्म का टीजर सवेरे करीब सवा पांच बजे रिलीज किए जाने की तैयारी है।

सुबह-सुबह जारी होगा टीजर
सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ‘सालार’ का टीजर छह जुलाई 2023 को सुबह 5:12 बजे जारी होगा। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत नील इससे पहले साल 2022 में ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ 2’ से धमाल मचा चुके हैं। अब उनके निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सालार’ को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘सालार’
‘सालार’ को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ, सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ी हुई हैं। बता दें कि यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह सितारे आएंगे नजर
सुपरस्टार प्रभास की बीते दिनों रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ चल नहीं पाई। ऊपर से फिल्म के डायलॉग और कुछ सीन्स को लेकर भी खूब कंट्रोवर्सी हुई। ऐसे में प्रभास की उम्मीदें भी अपनी आगामी फिल्म ‘सालार’ पर टिकी हैं। ‘सालार’ को होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। सालार की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रभास और श्रुति के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004