Headlines

एक किलो भी नहीं है इस लैपटॉप का वजन, वीडियो चैटिंग के लिए मिलेंगे 2 माइक; जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

लेनोवो ने भारतीय बाजार में नया योगा स्लिप 7i कार्बन लैपटॉप लॉन्च किया है। इसमें 13.3-इंच QHD डिस्प्ले दिया है। गेमिंग के लिए इसमें इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स के साथ दो प्रोसेसर ऑप्शन 11th जनरेशन कोर i5 और 11th जनरेशन कोर i7 मिलेंगे। खास बात है कि इसका वजन महज 966 ग्राम है। कंपनी अक्टूबर 2020 में इसे ऑस्ट्रेलिया, हांककांग, सिंगापुर में लॉन्च कर चुकी है।

लेनोवो योगा स्लिम 7i कार्बन की कीमत
इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपए है। कंपनी ने इसे सिंगल मून व्हाइट कलर में लॉन्च किया है। इसे 25 मार्च से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Lenovo.com से खरीद पाएंगे। इसकी बिक्री कंपनी के एक्सक्लुसिव स्टोर्स के साथ दूसरे प्लेटफॉर्म से भी होगी।

लेनोवो योगा स्लिम 7i कार्बन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • ये लैपटॉप विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 13.3-इंच QHD (2,560×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया है। इसमें 11th-जनरेशन इंटेल कोर i7-1165G7 GPU और इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स दिया है। लैपटॉप में 16GB LPDDR4x रैम के साथ 1TB PCIe M.2 स्टोरेज मिलेगा।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें इंटेल 2×2 802.11ax Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.0, दो USB Type-C, थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्स, USB Type-C 3.0 जनरेशन 1 पोर्ट, ऑडियो जैक मिलेगा। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें दो 2W हरमन कार्डन स्पीकर दिए हैं। ये डॉल्बी एटम्स को सपोर्ट करते हैं। वहीं, वीडियो चैटिंग के लिए 2 माइक मिलेंगे।
  • कंपनी का कहना है कि वीडियो प्लेबैक पर बैटरी 15 घंटे का बैकअप देती है। इसमें कोरटाना और एलेक्सा इनेबल वॉइस कमांड फीचर भी दिया है। लैपटॉप की स्क्रीन को 180 डिग्री तक मोड़ा जा सकता है।

मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004