Headlines

इंग्लैंड में दुनिया के सबसे छोटे 2 इंच लम्बे जुड़वा बंदर जन्मे, इनका वजन मात्र 10 ग्राम

  • दोनों जुड़वा बंदर पिग्मी मॉर्मासेट्स प्रजाति के हैं, ये अपनी तेज आवाज से मादा को आकर्षित करते हैं
  • यह प्रजाति पश्चिमी ब्राजील, पेरू, इक्वाडोर और साउथ अमेरिकी रेनफॉरेस्ट में पाई जाती है

इंग्लैंड चेस्टर चिड़ियाघर में दुनिया के सबसे छोटे 2 बंदरों जन्म हुआ है। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, यहां बंदरों की सबसे छोटी प्रजाति पिग्मी मॉर्मासेट्स है। जुड़वा पिग्मी मॉर्मासेट्स की लम्बाई 2 इंच है। वजन 10 ग्राम है।

बच्चे नर या मादा, जानकारी जारी नहीं की
बंदरों की देखभाल करने वाले हॉबी वेब का कहना है, बंदर के दोनों बच्चे पिंग-पॉन्ग बॉल जितने हैं। ये नर हैं या मादा इसकी जानकारी नहीं जारी की गई है। इनके पेरेंट्स का नाम जो और बाल्ड्रिक है। मादा जो की उम्र 3 साल और बाल्ड्रिक की उम्र 4 साल है।

दूसरे दिन से बच्चों को पीठ पर बैठाना शुरू किया
हॉबी कहते हैं, मादा बंदर वजन बढ़ने के बाद भी जुड़वा बच्चों को जन्म देने के लिए तैयार थी। दूसरे दिन से ही दोनों नर-मादा ने अपने बच्चों को पीठ पर बैठाकर घुमाना शुरू कर दिया था। हॉबी के मुताबिक, दोनों जुड़वा बंदर आसपास के माहौल को समझ रहे हैं।

अपनी आवाज से मादा को आकर्षित करते हैं
चेस्टर चिड़ियाघर के डिप्टी क्यूरेटर डॉ. निक डेविस कहते हैं, इन बंदरों का आकार छोटा होता है। ये मादा को आकर्षित करने के लिए काफी तेज आवाज में चिल्लाते हैं। ये इतनी तेज आवाज निकालते हैं कि पूरे वर्षावन में इनकी आवाज सुनी जा सकती है।

बंदरों की ऐसी प्रजाति पश्चिमी ब्राजील, पेरू, इक्वाडोर और कोलम्बिया के साउथ अमेरिकी रेनफॉरेस्ट में पाई जाती है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004