Headlines

9 मार्च को लॉन्च हो रहे हैं मोटोरोला के ये दो स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 64MP तक का कैमरा मिलेगा

  • मोटो G10 पावर और मोटो G30 को 9 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • दोनों फोन में थिंक्सशील्ड सिक्योरिटी प्रोटेक्शन और स्टॉक एंड्रॉयड 11 ओएस मिलेगा

मोटोरोला मंगलवार यानी 9 मार्च को भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोन मोटो G10 पावर और मोटो G30 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट भी जारी की गई है, जिससे यह पुष्टि होती है कि इन दोनों फोन को खासतौर से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। कंपनी ने मोटो G10 के साथ मोटो G30 को यूरोप में फरवरी में सबसे पहले लॉन्च किया था। हालाकि, मोटो G10 पावर कंपनी द्वारा एक बिलकुल नई पेशकश है। मोटो G10 पावर और मोटो G30 दोनों ही वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आएंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004