Headlines

आज का राशिफल 28 दिसंबर- वृषभ, वृश्चिक समेत इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ, बस करने होंगे ये उपाय

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर दिख रहे हैं। एक सुखद समय दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। हर लिहाज से ये एक अच्छा समय कहा जाएगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेम के नए आयाम हो सकते हैं। बच्चों से मुलाकात और लगाव बढ़ेगा। बस जो कुछ भी आप अर्जित कर रहे हैं उसको किसी लेन-देन में मत करिएगा, नहीं तो लौट के आना मुश्किल होगा। व्यापार, व्यवसाय आपका सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- ओजस्वी बने रहेंगे। समाज में आपका नाम होगा। आपका कद बढ़ेगा। आर्थिक, व्यावसायिक, सामाजिक उत्थान करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में धीरे- धीरे सुधार शुरू होगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ यात्रा के योग बनेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- यात्रा के योग बनेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा, लेकिन लिक्विड फंड की थोड़ी सी कमी महसूस करेंगे। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। भरपूर इंजॉय करेंगे। आनंददायक जीवन का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान पहले से सुधर चुका है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। गहरे ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- वाणिज्य कला के विद्यार्थी जो सीए इत्यादि करते हैं या मैथ्स पढ़ते हैं, उनके लिए सुअवसर। लेखकों, कवियों के लिए सुअवसर। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि लेकिन गृह-कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004