Headlines

उद्धव सरकार की पहली परीक्षा, विधानसभा में 2 बजे होगा फ्लोर टेस्ट

भाजपा सांसद प्रतापराव पाटिल चिखलीकर से आज सुबह मिलने पर अजीत पवार ने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से हों, हम सभी एक-दूसरे के साथ संबंध रखते हैं।फ्लोर टेस्ट पर कोई चर्चा नहीं हुई।सा कि संजय राउत ने कहा, हमारा गठबंधन आज सदन में बहुमत साबित करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार उद्धव सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है। एनसीपी के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है। रविवार को स्थायी स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान विपक्ष के नेता का भी चुनाव होगा।

10:25 AM
विश्वास मत से पहले एनसीपी के नेता
एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल, अजीत पवार और प्रफुल्ल पटेल आज विधानसभा में विश्वास मत से पहले।

10:24 AM
नाना पटोले होंगे कांग्रेस की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार
कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस की ओर से नाना पटोले स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे।

10:05 AM
भाजपा सांसद से मिले अजीत पवार
भाजपा सांसद प्रतापराव पाटिल चिखलीकर से आज सुबह मिलने पर अजीत पवार ने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से हों, हम सभी एक-दूसरे के साथ संबंध रखते हैं।फ्लोर टेस्ट पर कोई चर्चा नहीं हुई। जैसा कि संजय राउत ने कहा, हमारा गठबंधन आज सदन में बहुमत साबित करेगा।

09:55 AM
प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति
पुणे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-अलग वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का पर्दाफाश हुआ है और जिस तरह से पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है, इसका बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति को जाता है।

09:19 AM
दोपहर 2 बजे विश्वास मत का आयोजन
आज दोपहर 2 बजे, नए मंत्रियों के औपचारिक परिचय के बाद विश्वास मत का आयोजन किया जाएगा। रविवार को स्थायी स्पीकर का चुनाव किया जाएगा और विपक्ष के नेता (LoP) का नाम होगा की भी घोषणा की जाएगी।

09:13 AM
उद्धव ठाकरे के साथ इन्होंने ने लिया शपथ
उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को उनके छह मंत्रिमंडल सहयोगियों ने शपथ ली थी। इसमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं।

08:50 AM
संजय राउत का ट्वीट
संजय राउत ने ट्वीट किया है कि आज बहुमत का दिन है 170+++++। हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं। हमसे जमाना खुद है… जमाने से हम नहीं।

08:09 AM
जापान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भारत की एक दिवसीय यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे।

08:07 AM
3 दिसंबर तक का समय
महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोशियारी ने उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया था।

08:03 AM
फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने की उम्मीद
महा विकासअघाड़ी नेताओं ने कुल 170 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है और फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने की उम्मीद है।

07:58 AM
गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने लिया शपथ
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन- महा विकासअघाड़ी के नेता शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

07:56 AM
दिलीप वालसे पाटिल होंगे प्रोटेम स्पीकर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

07:54 AM
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है। शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने शुक्रवार को बताया था कि शनिवार को फ्लोर टेस्ट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004