Headlines

शातिर दुल्हनें- 35 लोगों से शादी कर चुकी है ये दुल्हन, इस खबर को पढने के बाद आप भी कहेंगे…..

पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को बरामद किया है जिसे एक दो नहीं बल्कि अब तक 35 दूल्‍हों से शादी कर चुकी है। शादी करने के बाद वह सभी लोगों के साथ शर्मनाक काम करने के बाद फरार हो जाती है। दुल्हन के साथ ही उसके गैंग के कुल 7 सदस्यों को पुलिस टीम ने पकड़ा है। जिसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने दुल्हन नेहा और पूजा को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से ढाई लाख रुपए के गहने और अन्य सामान भी बरामद किया है। उन्हें पुलिस ने पलवल और खुर्जा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अलीगढ़ के क्वार्सी थाना लाई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।मामले में दो लोगों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है

दरअसल, पिछले दिनों अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले दो युवकों से शादी करने के बाद दुल्हनें सुहागरात से पहले गहने और नगदी लेकर फरार हो गईं थी। इस मामले में दोनों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो इस मामले में कई लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली। उसके बाद दुल्हनों की लोकेशन तलस्ते हुए पुलिस उनके पास पहुंची। दुल्‍हन बनी नेहा की लोकेशन पलवल में मिली थी। पलवल पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई दुल्हन नेहा मेरठ की और पूजा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इनका गिरोह मेरठ और झारखंड सहित कई जगह फैला हुआ है। पुलिस की पूछताछ में मेरठ की रहने वाली नेहा ने बताया कि अब तक वह 25 लोगों से शादी कर चुकी है। इस धंधे में शामिल उसके गैंग के लोग पहले लड़का तलाशते थे। उसके बाद उसके साथ शादी करवा देते थे। शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल जाती थी और फिर वहां ससुराल वालों तथा अपने दूल्हे को चकमा देकर वह ज्वेलरी और नगदी रुपए लेकर फरार हो जाती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004