Headlines

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए आज होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है। निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बाद भी मतदान पर नजर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग रखेगा। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी होगी। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004