वॉट्सऐप ने पिछले साल प्लेटफॉर्म में कई यूजफुल फीचर्स जोड़े थे। अब कंपनी कुछ और नए फीचर्स ऐप में जोड़ने की तैयारी कर रही है।

वॉट्सऐप ने पिछले साल प्लेटफॉर्म में कई यूजफुल फीचर्स जोड़े थे। अब कंपनी कुछ और नए फीचर्स ऐप में जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसमें मल्टी-डिवाइस सपोर्ट से रीड लेटर (Read Later) जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन फीचर्स का यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे ही चार अपकमिंग वॉट्सऐप फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जल्द ही रोल आउट किए जा सकता है।

1. वॉट्सऐप म्यूट वीडियो
अगर आप वॉट्सऐप पर काफी वीडियो भेजते हैं, तो यह फीचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। इसके जरिए वॉट्सऐप यूजर्स किसी कॉन्टैक्ट को वीडियो भेजने से पहले उसे म्यूट कर सकेंगे। यानी, वॉट्सऐप यूजर्स भेजे जाने वाले वीडियो की आवाज अपनी तरफ से बंद कर सकेंगे। फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है। वॉट्सऐप इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोल-आउट कर सकता है।

2. वॉट्सऐप रीड लेटर फीचर
वॉट्सऐप का रीड लेटर फीचर ऐप में पहले से मौजूद आर्काइव्ड चैट्स (Archive Chats) का ही नया रूप होगा। इसके जरिए यूजर्स किसी चैट को जब तक चाहें आर्काइव रख सकते हैं। इसके बाद चैट में आने वाले किसी भी मैसेज का नोटिफिकेशन यूजर्स को नहीं मिलेगा। यानी यूजर्स किसी भी चैट का पूरी तरह छिपा या इग्नोर कर सकेंगे।

3. मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर
इस फीचर से जुड़े लीक लगातार सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट की मुताबिक, इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन में की जा रही है और इसे जल्द ही रोल-आउट किया जा सकता है। वॉट्सऐप मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के जरिए यूजर्स एक वॉट्सऐप अकाउंट को एक ही समय पर चार डिवाइस तक में चला पाएंगे। वर्तमान में एक अकाउंट सिर्फ एक ही मोबाइल में चल पाता है।

4. वॉट्सऐप लॉगआउट फीचर
यह फीचर हाल ही में दिखाई दिया था और इसे मल्टी डिवाइस फीचर का ही हिस्सा बताया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो इसके जरिए यूजर्स मल्टीपल डिवाइस से अपना अकाउंट लॉगआउट कर सकेंगे। फीचर फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वॉट्सऐप बीटा के 2.21.30.16 अपडेट में दिखाई दिया है।