Headlines

कौन हैं राम मंदिर में लगी जटायु की विशाल मूर्ति बनाने वाले राम वंजी सुतार

अयोध्या के राम मंदिर में कई बेहतरीन मूर्तियां लगाई गई हैं। इनमें से एक मूर्ति है जटायु की जो, कुबेर टीला पर स्थापित की गई है। कांसे से बनी 300 फीट ऊंची यह मूर्ति नोएडा स्थित वर्कशॉप में तैयार की गई है। जितनी खास यह मूर्ति है, उतना ही खास है इसे बनाने वाला। इस शख्स का नाम है राम वंजी सुतार। 98 साल के राम वंजी सुतार ऐसी कई नायाब मूर्तियां गढ़ चुके हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके इस हुनर की तारीफ कर चुके हैं। राम वंजी ने जटायु को बनाने की कहानी भी साझा की है।

अब बना रहे राम की प्रतिमा
जटायु की मूर्ति बनाने के बाद अब राम वंजी अयोध्या को एक और नायाब तोहफा देने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यह तोहफा होगा, भगवान राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति। इस मूर्ति को सरयू नदी के तट पर स्थापित किया जाएगा। एक बार स्थापित होने के बाद यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति हो जाएगी। अभी तक का रिकॉर्ड गुजरात में लगी स्टेचू ऑफ यूनिटी के नाम है जो 182 मीटर ऊंची है। दिलचस्प बात यह है कि यह मूर्ति भी राम वंजी और उनके बेटे अनिल ने ही तैयार की है। राम वंजी सुतार पूरी तरह से शाकाहारी हैं। आज तक न तो उन्होंने कोई छुट्टी ली है और न ही आगे लेने का इरादा रखते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह लगातार सक्रिय हैं।

ऐसे बनी जटायु की मूर्ति
राम वंजी के बेटे बताते हैं कि जटायु की मूर्ति को लेकर उनके मन में दो तरह के विचार थे। पहला हमला करते हुए जटायु और दूसरा उड़ता हुआ जटायु। राम वंजी के बेटे अनिल बताते हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों को उड़ते हुए जटायु का आइडिया पसंद आया। राम की मूर्ति के बारे में भी अनिल ने बताया कि दो तरह के विचार दिए गए थे। इनमें पहला वनवास में राम और दूसरा अयोध्या के राजा राम का था। ट्रस्ट के लोगों ने अयोध्या के राजा राम वाला रूप पसंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004