क्या इस सीजन की पहली करोड़पति बनेंगी छवि कुमार ? 1 करोड़ के लिए पूछा गया ये सवाल, देखें वीडियो

‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ हर रोज दर्शकों में एक नया जोश भरता है। ये शो न सिर्फ दर्शकों के सपनों को एक पंख देता है बल्कि उन्हें एक नई पहचान भी दिलाता है। अबतक शो में कई कंटेस्टेंट लोखों रुपए जीत कर जा चुके हैं। वहीं अभी तक किसी ने भी एक करोड़ का पड़ाव पार नहीं किया। लेकिन अब लगता है कि केबीसी को जल्द ही उसको अपने इस सीजन का करोड़पति मिल जाएगा। शनिवार को केबीसी 12 में पहली कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली हैं।​ जिसका प्रोमो वीडियो सोमने आ चुका है।

दरसअल, सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम आउकंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से एक करोड़ के लिए 15वां सवाल पूछते हैं। बता दें कि 28 अक्टूबर को छवि कुमार हॉट सीट पर आएंगी। वीडियो में दिखाया जा रहा कि कंटेस्टेंट छवि कुमार अपने पति के बारे में बताती है कि वह एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं और वह पति को सपोर्ट करती हैं। इसके बाद दिखाया गया कि अमिताभ बच्चन, छवि से 15वां सवाल पूछते हैं जो 1 करोड़ का है।

 

इस वीडियो के देखने के बाद अब दर्शकों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि क्या छवि कुमार 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देखकर करोड़पति बन जाएंगी। खैर इसका जवाब अब आपको 28 अक्टूबर को ही पता चलेगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अबतक इस वीडियो को हजारों बाद देखा जा चुका हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में केबीसी के 12वें सीजन का 20वां एपिसोड शुक्रवार रात 9 बजे से 11 बजे के बीच प्रसारित हुआ। वहीं हर बार शो में शुक्रवार को होने वाले कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में बार छत्तीसगढ़ की फूलबासन यादव और एक्ट्रेस रेणुका शहाणे पहुंची थीं। फूलबासन मूलरूप से आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के लिए काम करती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से काम कर कर रहीं फूलबासन को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपने काम से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। केबीसी में उन्होंने 50 लाख रुपए जीते। आइए जानते हैं उनके बारे में…

ये था 50 लाख रुपये का सवाल  

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थीं जिन्हें, अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?

1. किंकरी देवी

2. दया बाई

3. मानसी प्रधान

4. चुनी कोटल

इस सवाल का सही जवाब है A. किंकरी देवी.

फूलबासन यादव इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं। इसके लिए उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।