Headlines

शाओमी ने Mi 10 स्मार्टफोन में नए ओएस को रोलआउट किया, इस तरह कर पाएंगे अपडेट

  • इस नए अपडेट का नाम V12.2.2.0.RJBINXM और साइज 2.8GB है
  • जून में Mi 10 के लिए बीटा रिलीज करने के बाद एंड्रॉयड 11 का टेस्टिंग की थी

शाओमी ने Mi 10 सीरीज स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस ओएस का अपडेट अपने बीटा प्रोग्राम के 6 महीने बाद Mi 10 में दिया है। अब यूजर को फोन में MIUI 12 के अपडेट के साथ लेटेस्ट ओएस भी मिलेगा।कंपनी ने Mi 10 को एंड्रॉयड 10 के साथ मई में लॉन्च किया था।

Mi इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उसने Mi 10 के लिए एंड्रॉयड 11 को रोलआउट कर दिया है। इस नए अपडेट का नाम V12.2.2.0.RJBINXM है। इसका साइज 2.8GB है। यूजर्स को इसका अपडेट चेक करने के लिए Settings > About phone में जाना होगा।

रेडमी और पोको में पहले ही मिला अपडेट
शाओमी ने जून में Mi 10 के लिए बीटा रिलीज करने के बाद एंड्रॉयड 11 का टेस्टिंग की थी। हालांकि, Mi 10 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन नहीं है जिसमें एंड्रॉयड 11 का अपडेट मिल रहा हो। कंपनी पिछले महीने रेडमी नोट 9 प्रो के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया था। हाल ही में उसने पोको F2 प्रो के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट शुरू किया है।

शाओमी के विपरीत, वनप्लस और सैमसंग सहित कई कंपनियों ने इस साल के शुरुआत में एंड्रॉयड 11 का अपडेट के कुछ समय बाद ही अपने फ्लैगशिप फोन में इसका ओएस दे दिया था। गूगल ने सितंबर में अपने पिक्सल फोन के लिए नया एंड्रॉयड ओएस दिया था।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004