Headlines

अहमदाबाद में कपड़ा गोदाम में आग के बाद धमाका, 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

आग के बाद बिल्डिंग में हुए धमाके की वजह से छत गिर गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, 4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई. आग के बाद बिल्डिंग में हुए धमाके की वजह से छत गिर गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, 4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. आग नानूकाका एस्टेट स्थित कपड़े के गोदाम में लगी है. मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है. प्रशासन ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम के बगल में एक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी. घटना में 6 लोगों को बचाया गया है, जिसमें एक ठीक हालत में है और बाकी की हालत गंभीर या वो मृत भी हो सकते हैं. दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004