Headlines

जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, टंकी फुल करना से पहले चेक करें 1 लीटर का भाव

नई दिल्ली. रविवार 18 अक्टूबर को भी आम जनता को पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत है. यानी आज भी लगातार 16वें दिन तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी में एक लीटर पेट्रोल का भाव 81.06 रुपए है. वहीं, डीजल के लिए आपको 70.46 रुपए खर्च करने होंगे. अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने से पहले चेक कर लें सभी महानगरों में एक लीटर का भाव-

दिल्ली और मुंबई में क्या है एक लीटर तेल का भाव
IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर, डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.

कोलकाता और चेन्नई में भी नहीं हुआ बदलाव
इसके अलावा कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए और डीजल के लिए 73.99 रुपए चुकाने होंगे. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 75.95 रुपए प्रति लीटर है.

EIA की रिपोर्ट में मिली जानकारी
बता दें कि बीते दिनों आई अमेरिकी एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेडशन (EIA) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अगले महीने वहां के 7 बड़े शेल फोरमेशन में तेल के उत्पादन में 1,21,000 बैरल की कमी आएगी. जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि, घरेलू बाजार (Domestic Market) में इसका पेट्रो गुड्स के दाम पर फिलहाल कोई असर नहीं है.

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

इस तरह चेक कर सक्ते हैं अपने शहर के दाम
पेट्रोल डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004