Headlines

छत्तीसगढ़ी फिल्म महू कुंवारा तहू कुंवारी फिल्म 26 से सभी सिनेमाघरों में, पोस्टर रिलीज

रायपुर।
मनोज वर्मा निर्देशित बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म महू कुंवारा तहू कुंवारी का पोस्टर अनावरण मीडिया क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर्स के हाथों किया गया। पोस्टर अनावरण का आयोजन आज शाम 4.30 बजे कटोरा तालाब रायपुर स्थित स्वाप्निल डिजिटल स्टूडियो में किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया क्षेत्र के वरिष्ठ और सम्मानीय फोटोग्राफर गोकुल सोनी, विनय शर्मा, नरेन्द्र बंगाले, शारदा दत्त त्रिपाठी, महादेव तिवारी, रूपेश यादव, किशन लोखंडे, त्रिलोचन मानिकपुरी व श्रीकांत मेश्राम उपस्थित रहे, आपको बता दे छत्तीसगढ़ी फिल्म महू कुंवारा तहू कुंवारी 26 अप्रैल से प्रदेश के सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त निर्देशक मनोज वर्मा जो इन फ़िल्म के निर्माता भी है के द्वारा किया गया है। इस फिल्म के निर्माता रॉकी दासवानी व नीरज विक्रम भी है। रॉकी दासवानी छत्तीसगढ़ के जाने-माने निर्माता के रूप में जाने जाते है, वो मया, टूरा रिक्शावाला और लैला टिपटॉप छैला अंगूठा छाप जैसी फिल्म का निर्माण कर चुके है जो सुपरहिट रही है। वहीं नीरज विक्रम बॉलीवुड के मशहूर कार्टून सीरियल मोटू-पतलू, सोनपरी, शाका लाका बूम बूम जैसे अनेक प्रसिद्ध सीरियल के लेखक है। वहीं इस फिल्म की कहानी और हिन्दी की पटकथा नीरज विक्रम का है तथा छत्तीसगढ़ में पटकथा मनोज वर्मा ने लिखा है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में छत्तीसगढ़ के रोमांटिक व सुपर स्टार मन कुरैशी नजर आयेंगे।

यह फिल्म निर्माता मनोज वर्मा व स्टार मन कुरैशी की पहली फिल्म होगी। वहीं इस फिल्म में आकाश सोनी, एल्सा घोष मुख्य कलाकार के रूप से नजर आयेंगे। तथा फिल्म में संजय महानंद, हेमलाल कौशल, पुष्पेंद्र सिंह, अनुराधा दुबे, राजू शर्मा, अंजली चौहान, निशांत उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, सुरेश गोंडाले, माहिरा खान, विक्रम राज, चरित्र अभिनेता-अभिनेत्रियों के रूप में नजर आएंगे।
इस अनावरण के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग जगत से सभी निर्माता, निर्देशक व कलाकार उपस्थित रहेंगे।

फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण संयोग
रॉकी दासवानी व मनोज वर्मा पहली बार इस फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं।

साथ ही साथ बॉलीवुड के नीरज विक्रम पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माण क्षेत्र में आये हैं तथा मनोज वर्मा ने पहली बार मन कुरैशी को बतौर हीरो के रूप में इस फिल्म में लिया है।

फ़िल्म का संगीत छालीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार सुनील सोनी ने दिया है, साथ ही उन्होंने अलका चंद्राकर, चम्पा निषाद, अनुराग शर्मा, गरिमा दिवाकर के साथ साथ सुमधुर गीतों को अपनी आवाज़ भी दी है…

फ़िल्म में एक जसगीत भी है, जिसे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान ने अपनी आवाज़ में रिकार्ड किया है

फ़िल्म का संपादन तुलेंद्र पटेल ने किया है और फ़िल्म के पी आर ओ छालीवुड के एकमात्र दिलीप नामपल्लीवार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004