Headlines

हैदराबाद पहुंचे अमित शाह ने KCR और ओवैसी पर साधा निशाना, पूछा- क्यों करते हैं गुप्त समझौते?

हैदराबाद: 

हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और AIMIM के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शनिवार को जमकर निशाना साधा. ओवैसी की पार्टी और टीआरएस के बीच गुप्त समझौते की बात करते हुए शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री राव से सवाल पूछा कि मजलिस (AIMIM) के साथ आप जो समझौता करते हो, उससे हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गुपचुप समझौता क्यों करते हैं? इतनी हिम्मत क्यों नहीं है कि मजलिस के साथ खुले आम सीटें शेयर करें. दोनों नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए.

गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद की जनता से एक मौका देने की अपील है. उन्होंने कहा कि हम हैदराबाद को वैश्विक स्तर का आईटी हब बनाने के लिए पूरी तैयारी करेंगे. शाह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हैदराबाद को वैश्विक स्तर पर आईटी हब बनने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा राज्य की सरकार है. उन्होंने पिछले दिनों हैदराबाद में हुई आफत की बारिश का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होगा तो पानी तो भरेगा ही. राज्य में मझलिस सरकार में साझीदार है. उसके इशारे पर अवैध निर्माण होते हैं, जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ता है

अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक बार बीजेपी को मौका देकर देखिए, हम यहां की बुनियादी समस्याओं को खत्म कर देंगे. भारतीय जनता पार्टी आपके घरों में कभी भी बारिश का पानी दाखिल नहीं होने देगी. बकौल शाह, हम हैदराबाद की जनता से गुड गर्वनेंस का वादा करते हैं. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में चंद्रशेखर राव की पार्टी के घोषणा पत्र के किए गए वादों का भी उल्लेख कर सवाल उठाया कि सीएम को बताना चाहिए कि उन्होंने जो वादा किया था उन्हें अब तक क्यों नहीं पूरा गया.

हैदराबाद के निकाय चुनावों में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी ने इन चुनावों के लिए अपने ए-लिस्ट वाले नेताओं की सेना को उतारा है.  जिसमें अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हैं, इन सभी ने लक्षित किया है राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के बीच भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन है.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004