जगदलपुर– जगदलपुर भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुरी गांव में पैरावट में लगी आग से झुलसे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई है । वहीं एक बच्चा गंभीर है , जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
दोपहर में पैरावट के पास कुछ बच्चें खेल रहे थे । इस दौरान पैरावट में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि , खेल रहे तीन बच्चें इसकी चपेट में आ गए । इस आगजनी में दो बच्चों की जलकर मौत हो गईम वहीं एक की हालत गंभीर है , जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतक बच्चों की उम्र 6 से 10 वर्ष के बीच की बताई जा रही है । इस घटना के बाद ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है ।

