प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह बैठक काफी पावरफुल साबित होने वाली है। भारत और रूस के बीच सैन्य संबंधों को पहले से भी मजबूत बनाने के इरादे से आज दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष बैठक करने वाले हैं। इस बैठक के दौरान भारत और रूस के बीच पहली बार टू प्लस टू फॉरमैट पर वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों, एशिया-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा होगी। पुतिन भले ही छोटे से दौरे पर भारत आ रहे हैं लेकिन इस दौरान वह भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम और एके-203 राइफल सहित कई ऐसे तोहफे दे सकते हैं जिससे चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है।
– साल 2019 में ब्राजीलिया में हुए ब्रिक्स देशों के सम्मेलन से इतर हुई बैठक के बाद यह पीएम मोदी और पुतिन के बीच पहली मुलाकात है। यानी दोनों राष्ट्राध्यक्ष दो साल बाद फेस-टु-फेस बैठक करने वाले हैं।
– इस शिखर वार्ता के दौरान रक्षा, व्यापार, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और संस्कृति में सहयोग को गहरा करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।
