Headlines

प्रदेश में आज से 200 वैक्सीन बूथ, अब रोजाना लग सकेंगे 20000 टीके

प्रदेश में वैक्सीनाइजेशन की रफ्तार सोमवार से बढ़ जाएगी, क्योंकि बूथ की संख्या 97 से बढ़ाकर 200 की जा रही है। अब तक प्रदेश में रोज 9700 टीके लग रहे थे, लेकिन अब रोज 20000 टीके लगेंगे। इस बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 300 नए केस मिले हैं, जिसमें रायपुर के 46 नए पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी की एक समेत 8 मौत हुई है। वहीं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमरसिंह ठाकुर ने दोहराया कि अभी कोवैक्सीन का इस्तेमाल तब तक नहीं करेंगे, जब तक कोविशील्ड खत्म नहीं हो जाती है। गौरतलब है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव प्रदेश में कोवैक्सीन के इस्तेमाल पर इसलिए आपत्ति कर चुके हैं कि इसका तीसरे चरण का ट्रायल पूरा नहीं हुआ।

राजधानी में 4, जिले में 9 नए बूथ
राजधानी और जिले में सोमवार से 9 नए बूथ खुल जाएंगे। राजधानी के 4 नए बूथ रामकृष्ण केयर, बालाजी, वी वाय और मेडिशाइन अस्पताल में खुलेंगे। गोबरा नवापारा, अभनपुर, आरंग और खरोरा के सिटी हेल्थ सेंटर तथा आरंग के रिम्स हॉस्पिटल में भी सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इस तरह, जिले में सोमवार से 14 बूथ में रोजाना 1400 फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को टीके लगेंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004