Headlines

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे विकास कार्यों की सौगात, गणतंत्र दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बस्तर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण भी करेंगे। इस बार गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जगदलपुर में होगा। इसके साथ ही कोंडगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इस दौरान वे जन सभा को संबोधित करने के साथ ही अलग-अलग समाजों की बैठक में हिस्सा भी लेगे।

सबसे पहले सुबह ग्राम किलेपाल में जन सभा
CM सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और सबसे पहले बास्तानार विकासखंड के ग्राम किलेपाल में जन सभा करेंगे। वहां से अपराह्न 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और लाला जगदलपुरी ई-ग्रंथालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद बस्तर साहित्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण पर जाएंगे और शाम 7 बजे से स्थानीय विश्राम भवन में समाज और संगठन प्रमुखों, जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

ध्वजारोहण के बाद नौकायन प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ
CM बघेल 26 जनवरी को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। फिर शहीद जवान परिसर में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद दलपत सागर में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। वहां से CM बकावंड विकासखंड के ग्राम मंगनार जाएंगे और गौठान का अवलोकन व महिला स्व सहायता समूह से चर्चा करेंगे।

दौरे में अंग्रेजी स्कूलों और गौठानों पर खास फोकस रहेगा
मुख्यमंत्री 26 जनवरी को ही कोंडागांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शिल्प नगरी कोंडागांव और बंधा तालाब का लोकार्पण करेंगे। उसी दिन शाम को नवीन विश्राम गृह में विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और युवा प्रतिनिधि मंडल भेंट व चर्चा होगी। अगले दिन CM बघेल उड़ान आजीविका केंद्र का मुआयना करने के बाद बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम कोंगेरा में गौठान के निरीक्षण के बाद जन सभा करेंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004