Headlines

CG- जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की गर्दन काटकर की हत्या

जांजगीर-चांपा। जिले में एक युवक ने जमीन विवाद में अपने चाचा की गर्दन काट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर निवासी संजय कुर्रे सोमवार शाम को अपने घर के पास स्थित होटल में था। उसी वक्त वहां पर सक्ती जिले का रहने वाला रोशन कुर्रे पहुंच गया और जमीन की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक अपने चाचा से जमीन मांग रहा था। जिसे संजय कुर्रे ने देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रोशन ने हथियार निकाला और अपने चाचा के गर्दन में कई वार किए। जिससे संजय कुर्र वहीं घायल होकर गिर गया। आरोपी फरार हो गया था।

इसके बाद घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं उसका उपचार जारी है। संजय के पड़ोसी ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत अगले दिन मंगलवार को पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सक्ती जिले के तुसार गांव से गिरफ्तार कर लिया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004