Headlines

पत्नी के लिए मोबाइल नहीं खरीद सका, सालों ने जीजा को पीट-पीट कर किया अधमरा

पत्नी को नया मोबाइल नहीं दिलाने पर पति को उसके सालों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पत्नी भी अपने भाइयों के साथ पीहर चली गई। युवक ने अपने ससुराल वालों से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है। यह मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र का है। घायल पति दर्द से करहा रहा है और घर पर ही बिस्तर पर पड़ा है। इस मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त सब इस्पेक्टर नरेंद्रसिंह ने बताया कि छायणा ओबला निवासी बापूलाल पारगी के साथ यह घटना हुई है।

उसने थाने में दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि उबापाण ग्राम पंचायत टामटिया निवासी उसके चचेरे साले ईश्वर व सगे साले दिलीप ने उसके साथ सरियों से मारपीट की। उसके कान और खोपड़ी का हिस्सा लहूलुहान हो गया है। इधर, बापूलाल पारगी ने बताया कि उसकी पत्नी बीते कई दिनों ने नए मोबाइल की डिमांड कर रही थी। मैंने रुपये इकट्‌ठा होने पर नया मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। अभी पैसे नहीं हैं इसलिए मोबाइल लेने में असमर्थता जताई। दोनों में इस बात पर बहस भी हो गई थी।

विवाद बढ़ा तो पत्नी ने सालों को फोन कर दिया। इसके बाद आरोपी साले घर पहुंचे और आते ही सरियों से हमला कर दिया। दोनों शराब के नशे में थे। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। मरा हुआ समझ वह पत्नी को साथ लेकर चले गए। फिलहाल तीन बच्चे उसके पास हैं।

बापूलाल ने बताया कि वह अहमदाबाद में मजदूरी करता है। पत्नी को भी साथ में ही रखता है। अभी दिवाली पर पत्नी और बच्चों के गांव आया था। उसके तीन बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी 8 साल, छोटो बेटा 7 साल का और उससे छोटा 5 साल का है। उसके बच्चों की देखरेख बूढ़ी मां कर रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004