Headlines

सलमान की फिल्म रिलीज होने से पहले ही, कुछ ही घंटों में बिके 40 हजार टिकट

सलमान खान इस ईद के मौके पर सिकंदर फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसकी मंगलवार सुबह से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई। कुछ ही घंटों के अंदर 40 हजार से ज्यादा टिकट्स सिंकदर के बिक चुके हैं। हिंदी के 2डी वर्जन के टिकटों की कुल बिक्री 1.13 करोड़ रुपये की हुई है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के टिकट्स मिलाकर फिल्म रिलीज से पहले ही अब तक 5.01 करोड़ की कमाई कर चुकी है। देश में सिकंदर के 7952 शो दिखाए जाएंगे।  सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा 21.84 लाख के सिकंदर के टिकट दिल्ली में बिके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 20.39 लाख के टिकट बिके, जबकि राजस्थान में 13.33 लाख के टिकट बिक चुके हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 1.15 हजार टिकट बिके हैं। माना जा रहा है कि सलमान की फिल्म अपने वीकेंड पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004