Headlines

5वें चरण में चढ़ते पारे में होगी दिग्गजों की परीक्षा

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर छह मई (सोमवार) को मतदान होगा। इस चरण में चिलचिलाती धूप में भी सियासी पारा खूब चढ़ा लेकिन कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गजों की अग्निपरीक्षा मतदान के दिन होगी।
इस चरण में  674 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके साथ ही लोकसभा की 425 सीटों के लिए चुनाव पूरा हो जाएगा और शेष दो चरणों में 118 सीटों के लिए मतदान बाकी रह जाएगा। इस तरह 17वें लोकसभा चुनाव का तीन चौथाई से अधिक सफर पूरा हो जाएगा।
भाजपा के सामने 39 सीटों को बचाने की चुनौती
पांचवें चरण में भाजपा के समक्ष 39 सीटों को अपने खाते में बचाए रखने की चुनौती है। इनमें से अधिकतर सीट हिंदी पट्टी क्षेत्रों में हैं। 2014 के चुनाव में इनमें से यूपी की 12, राजस्थान की सभी 12, मप्र की सभी 7, झारखंड की सभी 4, बिहार की 3 और जम्मू-कश्मीर की 01 सीट भाजपा ने हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004