Headlines

छत्तीसगढ़ का खास पकवान पीड़िया

छत्तीसगढ़ में वैसे तो बहुत से पकवान बनते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में राहत देने वाले  खास व्यंजन में  पीड़िया  का अपना महत्व है। तो चलिए आपको आज बताते है छत्तीसगढ़ी डिश पीड़िया  बनाने की विधि –

सामग्री-

1 किलो आटा

3 पाव शक्कर पीसी हुई

1 पाव खोपरा पाउडर

500 ग्रा. तेल

125 ग्रा. घी

25 नग इलायची।

विधि-

सबसे पहले आंटे में घी का मोयन डालकर कड़ा सान लें उसके बाद आटा की मठरी जैसी लोया बनाकर घी में गुलाबी कलर होने तक धीमी आंच में पकाएं। फिर पके हुए लोई को मिक्सी में डालकर पीस लें। पीसी हुई सामग्री में शक्कर व इलायची मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। उसके बाद शक्कर की तीन तार की चाशनी बनाएं। चाशनी बनाने के बाद लड्डुओं को चासनी में डुबो दें। डुबाने के बाद लड्डू को चाशनी से बाहर निकालकर खोपरा पाउडर के ऊपर रखें। बस अब तैयार है आपके लिए खास छत्तीसगढ़ी कलेवा पीड़िया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004