कश्मीर में G20 मीटिंग थोड़ी देर में : चीन समेत 5 देश हिस्सा नहीं लेंगे

कश्मीर के श्रीनगर में आज से G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग शुरू हो रही है। 3 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। बैठक में चीन समेत 5 देश शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन, सऊदी अरब, तुर्किए, इंडोनेशिया और इजिप्ट शामिल हैं।

हालांकि, समिट के लिए अन्य विदेशी डेलिगेट्स श्रीनगर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पारंपरिक वेशभूषा में कश्मीरी युवतियों ने इनका स्वागत किया।

इसके पहले G-20 इंडियन प्रेसिडेंसी के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा- इस मीटिंग में शामिल होने वाले डेलिगेट्स यहां आकर देख सकेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है।

टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की यह मीटिंग 22 से 24 मई के बीच होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर के युवाओं को पूरा भरोसा है कि इस मीटिंग के बाद कश्मीर में फॉरेन टूरिस्ट की तादाद काफी तेजी से बढ़ेगी।

पाकिस्तान और चीन को कश्मीर में इस मीटिंग से काफी दिक्कतें थीं। पाकिस्तान तो इस ऑर्गेनाइजेशन का मेंबर ही नहीं है, दूसरी तरफ चीन ने इस मीटिंग में शिरकत करने से इनकार कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो तीन दिवसीय विजिट पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पहुंच गए हैं। यहां वो लोगों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *