Headlines

एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव, कुछ समय पहले चीन ले गए थे कारगो फ्लाइट्स

हाइलाइट्स

  • एयर इंडिया के 5 पायलट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं
  • फ्लाइट की उड़ान से 72 घंटे पहले किए जाने वाले पायलट के टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ है
  • एयर इंडिया के सूत्रों के अनुसार उन्होंने भारत-चीन के बीच कारगो फ्लाइट ऑपरेट की थीं
  • अब तक देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण 62,939 लोगों में फैल चुका है

नई दिल्ली
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना के दौर में वो लोग भी कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं, जो कोरोना से जंग में लगे हुए हैं। डॉक्टर से लेकर पुलिस वालों तक के बारे देश में तेजी से फैल रहे कोरोना (Coronavirus in india) के दौर में वो लोग भी कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं, जो कोरोना से जंग में लगे हुए हैं। डॉक्टर से लेकर पुलिस वालों तक के बारे में तो आपने सुना ही होगा, अब एयर इंडिया (Air India) के 5 पायलट कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाए गए हैं। फ्लाइट की उड़ान से 72 घंटे पहले किए जाने वाले पायलट के टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। सभी मुंबई में रहने वाले हैं। एयर इंडिया के सूत्रों के अनुसार उन्होंने भारत से चीन और अमेरिका के बीच कारगो फ्लाइट ऑपरेट की थीं।

लेटेस्ट कॉमेंट
यह एक और युद्ध है जो हमारी पुलिस, मेडिकल और एविएशन स्टाफ पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ लड़ रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर हमें घर पर रहने के लिए बचा रहे हैं, लेकिन लोग अभी भी ब…+
Dilip J

बता दें कि एयर इंडिया की तरफ से इंटरनेशनल कारगो फ्लाइट लॉकडाउन के बाद से ही चलाई जा रही हैं। इन फ्लाइट्स में बोइंग 787 भी हैं, जिनके जरिए 18 अप्रैल को ही दिल्ली से ग्वांगझाऊ जाया गया था, ताकि वहां से मेडिकल सप्लाई लाई जा सके। एयर इंडिया ने शांघाई और हॉन्ग कॉन्ग के लिए भी फ्लाइट ऑपरेट की हैं। दिल्ली से कई फ्लाइट न्यूयॉर्क भी गई हैं, जहां संक्रमण काफी अधिक है।

अब तक देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण 62,939 लोगों में फैल चुका है, जबकि 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 19,358 लोग सही होकर घर वापस जा चुके हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 40 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बुरा हाल अमेरिका का है, जहां 13 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 78 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004