Headlines

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 54,366 नए COVID-19 मामले, 690 की मौत

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 4.16 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 11.37 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 77 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77,61,312 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं.

बीते 24 घंटों में 73,979 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 690 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 69,48,497 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,17,306 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 7 लाख से कम है. यह संख्या 22 अगस्त के बाद पहली बार 7 लाख से नीचे आई है. इस समय देश में 6,95,509 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 89.52 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 3.76 फीसदी है. डेथ रेट 1.51 प्रतिशत है. 22 अक्टूबर को 14,42,722 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 10,01,13,,085 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

बता दें कि कोरोना की वैक्सीन को लेकर भारत में युद्ध स्तर से प्रयास जारी हैं. केंद्र सरकार जल्द वैक्सीन आने की बात कह रही है. साथ ही किन लोगों को पहले कोरोना का टीका लगाया जाएगा, सरकार इसकी भी रूपरेखा तैयार कर रही है. कोरोना वैक्सीन ने अब चुनाव में भी एंट्री मारी है. बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि सत्ता में वापसी पर वह बिहारवासियों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवाएंगे. ऐलान के बाद सभी विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो गए और कहा कि बीजेपी आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश कर रही है.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004