Headlines

Honda Activa खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानें सभी वेरिएंट्स की नई कीमतें

honda activa price hike

देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली मशहूर स्कूटर Honda Activa खरीदना अब आपको और भी महंगा पड़ेगा। जापानी वाहन निर्माता कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में अपने वाहनों की कीमत में इजाफा की घोषणा की है। कंपनी ने अपने स्कूटर रेंज से लेकर बाइक्स तक सभी की कीमतों में इजाफा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Honda Activa के सभी वेरिएंट्स में तकरीबन 1230 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत में इजाफा के अलावा इनमें अन्य किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने बीते दिनों घोषणा की थी कि, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और इनपुट कॉस्ट के चलते वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है।

honda activa new price list

Honda Activa इस समय दो अलग अलग इंजन विकल्प के साथ कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके Activa 6G स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत अब 67,843 रुपये हो गई है जो कि पहले 66,612 रुपये थी। वहीं Activa 125 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,674 रुपये हो गई है जो कि पहले 71,253 रुपये थी। हम यहां नीचे सभी वेरिएंट्स की कीमत दे रहे हैं।

होंडा ने अपने बाइक्स की कीमत में भी बढ़ोत्तरी की है। कंपनी की सबसे सस्ती बाइक CD Dream 110 की शुरूआती कीमत अब 64,421 रुपये हो गई है, जो कि पहले 63,432 रुपये थी। वहीं CB Shine के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,550 रुपये तय की गई है जो कि पहले 69,712 रुपये थी। होंडा के अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने ही अपने कुछ मॉडलों की कीमत में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004