आलिया भट्‌ट को मिला कोरोना वायरस से छुटकारा, फोटो शेयर कर लिखा- ये वो वक्त है जब निगेटिव होना अच्छा है

आलिया भट्ट को कोरोना संक्रमण से छुटकारा मिल गया है। आलिया ने एक फोटो शेयर कर यह खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि ये वो समय है जब निगेटिव होना सबसे अच्छा है। आलिया को 14 दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। उनसे पहले रणबीर कपूर और उनकी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया है, ऐसे में आलिया की बाकी फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पर असर पड़ सकता है। फिलहाल उनकी तीन फिल्में लाइन अप हैं। जिनमें गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और राजामौली की RRR भी शामिल हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004