Headlines

CBI की गिरफ्त मे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पूर्व प्रमुख के सलाहकार ‘बाबा’ आनंद सुब्रमण्यम

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कुछ साल पहले हुई गड़बड़ियों के मामले में सीबीआई  ने आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी दी। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी एनएसई को-लोकेशन स्कैम को लेकर हुई है. एनएसई पर कुछ साल पहले हुए इस घोटाले में यह अभी तक की पहली गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि आनंद सुब्रमण्यम को उसके चेन्नई वाले घर से गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया।  सीबीआई ने चेन्नई में उसके आवास पर छापा मारा था। चर्चा है  आनंद सुब्रमण्यम ही बाबा बनने का ढोंग कर रहा था। बाबा बनकर वह एनएसई प्रमुख चित्रा रामकृष्ण को प्रभावित कर रहा था। मार्केट रेग्युलेटर सेबी के मुताबिक, आनंद की पत्नी सुनीता को स्टॉक एक्सचेंज के चेन्नई ऑफिस में 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2014 के बीच कंसल्टेंट के रूप में नौकरी मिली थी। उस समय उसकी सैलरी 60 लाख रुपए फिक्स की गई थी। उसी दिन आनंद को चीफ स्ट्रैटिजिक एडवाइजर नियुक्त किया गया था और उसकी सैलरी 1.68 करोड़ रुपए थी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004