Headlines

मुख्यमंत्री 24 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी शाखा का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर, 23 मार्च 2022- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की कुनकुरी शाखा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर करेंगे। संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी श्री यू.डी.मिंज, विधायक पत्थलगांव श्री रामपुकार सिंह और विधायक जशपुर श्री विनय कुमार भगत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004