Headlines

BIG ब्रेकिंग- 11 लोगों की मौत, रथ यात्रा के दौरान लगा करंट, पीएम और सीएम ने जताया शोक….

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। कालीमेडु में अप्पर मंदिर की रथ यात्रा के दौरान कई लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तंजावुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी और राज्य के सीएम ने घटना पर दुख जताया है।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार तड़के रथ यात्रा निकाली जा रही थी। रथ यात्रा के दौरान आसपास के गांवों से कई श्रद्धालु आए हुए थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रथ एक मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान रथ पर खड़े लोग एक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004