Headlines

टाॅप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर होते-होते बचे, मुकेश अंबानी

दुनिया के अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हुआ है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी संपत्ति में आई गिरावट के चलते दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से एक समय बाहर हो गए, बाद में वापसी करते हुए फिर से 10वें स्थान पर पहुंच गए। उनकी नेटवर्थ  अब 88.5 अरब डॉलर हो गई है, जबकि भारत और एशिया के सबसे धनवान गौतम अडानी ने पांचवे स्थान पर अपनी उपस्थिति और मजबूत की है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे सूची में फिसलकर नौंवे स्थान पर  आ गए, बाद में वह भी एक स्थान का सुधार करते हुए 8वें स्थान पर हैं।

शीर्ष 10 अमीरों की दौलत

  1. एलन मस्क  226.0 अरब डॉलर
  2. बर्नार्ड अर्नाल्ट 148.7 अरब डॉलर
  3. जेफ बेजोस  137.5 अरब डॉलर
  4. बिल गेट्स  124.0 अरब डॉलर
  5. गौतम अडानी  112.3 अरब डॉलर
  6. लैरी पेज 99.7 अरब डॉलर
  7. लैरी एलिसन  98 अरब डॉलर
  8. वॉरेन बफे  96.8अरब डॉलर
  9. सर्गेई ब्रिन  98.9 अरब डॉलर
  10. मुकेश अंबानी  88.5 अरब डॉलर

सोमवार को अडानी की संपत्ति में कुल 7.3 अरब डॉलर का उछाल आया। वहीं, अंबानी की संपत्ति में भी 1.1 अरब डॉलर बढ़ी। एलन मस्क सबसे बड़े लूजर रहे, उनकी संपत्ति में 11.9 अरब डॉलर की सेंध लगी।  दरअसल  अडानी ग्रुप (Adani group) के सभी लिस्टेड शेयरों में सोमवार को बड़ी तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रुप के शेयरों में 16 फीसदी तक की तेजी आई। सबसे अधिक तेजी अडानी ग्रीन के शेयरों में देखी गई। अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani green energy) के शेयर NSE पर 15.77% बढ़कर 2,224 रुपये पर पहुंच गए। जबकि अडानी टोटल गैस (Adani total gas) के शेयरों में इंट्रा डे में 9% तक की तेजी आई और यह शेयर बीएसई पर अपने 52 वीक हाई 2,775.85 रुपये पर पहुंच गए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004