Headlines

अनुपमा शो में आने वाले हैं ये 5 मेजर ट्विस्ट….कोमा में चला जाएगा अनुज

Anupamaa दर्शकों ने देखा कि किस तरह अनुपमा की बदतमीज बेटी पाखी सारी हदें पार कर जाती है और तोषू के साथ मिलकर अपनी मां को खूब बेइज्जत करती है। पाखी और तोषू अपने पापा वनराज के साथ मिलकर अनुपमा को घर से निकाल देते हैं। लेकिन अनुपमा की तकलीफें यहीं पर खत्म नहीं होंगी। अब शो में 5 ऐसे सबसे बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं जो अनुपमा की जिदंगी नर्क से भी बदतर कर देंगे।

कोमा में चला जाएगा अनुज
हर मुश्किल में अनुपमा के लिए ढाल बनकर खड़ा रहने वाला अनुज एक्सीडेंट का शिकार होकर कोमा में चला जाएगा। यहां दर्शकों को वो सीक्वेंस भी याद आएगा जब अनुज कपाड़िया ने अनु से वादा लिया था कि कुछ भी हो जाए वो अपनी साइनिंग अथॉरिटी किसी को नहीं देगी। अनुज के कोमा में जाने के बाद अनुपमा को अब काम से लेकर परिवार तक सब कुछ अकेले ही संभालना पड़ेगा। इसके अलावा छोटी अनु और अनुज को संभालने की भी जिम्मेदारी होगी।

अनुपमा पर हावी होंगे बरखा-अधिक
अनुज कपाड़िया के रहते हुए तो सभी की हालत खराब रहती थी लेकिन जैसे ही अनुज कोमा में जाएगा अनुपमा और अधिक अनुपमा पर हावी होने लगेंगे। वह अनुज की हालत और घर में हो रही तमाम गलत और खराब चीजों के लिए अनुपमा को ही कसूरवार ठहरा देंगे। इतना ही नहीं बरखा अनुपमा से कहेगी कि उसकी बेटी पाखी ही अधिक पर डोरे डालती रहती है ताकि उसकी जायदाद पर ऐश कर सके।

पाखी को पता चलेगा अधिक का सच
इस सबके बीच पाखी को भी धीरे-धीरे अधिक का सच पता चल जाएगा। लेकिन क्या पाखी इस सच को स्वीकार कर पाएगी? या फिर अपने पापा वनराज की तरह हमेशा उल्टा ही सोचने वाली पाखी इस बार भी हर चीज के लिए अपनी मां को ही दोषी ठहरा देगी ये देखना दिलचस्प होगा।

अकेली पड़ जाएगी अनुपमा
अनुज कपाड़िया के कोमा में जाते ही सभी अपना असली रंग दिखाना शुरू कर देंगे। अनुपमा पूरी तरह अकेली पड़ जाएगी। न सिर्फ वनराज शाह और उसके बच्चे अनुपमा को तंग करेंगे बल्कि बरखा और अधिक को भी अनुपमा को घेरने और उसे तंग करने का मौका मिल जाएगा। अब अनुपमा को किसी वॉरियर की तरह अकेले ही ये पूरी लड़ाई लड़नी होगी।

गहरा होगा अनुपमा का छोटी अनु से बॉन्ड
क्योंकि अब इन सारी मुसीबतों से अनुपमा को अकेले ही लड़ना है। तो ऐसे में उसका बस एक ही सहारा होगा… उसकी छोटी बेटी अनु। अनुपमा की बेटी अनु हर मुश्किल में उसके साथ खड़ी रहेगी और अनुज को संभालने के दौरान अनुपमा और अनु का बॉन्ड धीरे-धीरे और ज्यादा मजबूत होता जाएगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004