Headlines

NEWS- आज से एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट (LPG Price New) आज जारी किए गए हैं। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 अगस्त को जारी नए रेट  के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।

एलपीजी सिलेंडर के रेट में मिली आज राहत कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वाले को मिली है। आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।

बता दें बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylender Price) के दाम पिछले दो साल में बेहताशा बढ़े हैं, लेकिन नए रेट के मुताबिक आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004