Headlines

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र में मुंबई के करीब पालघर जिले में हुए इस हादसे में साइरस मिस्त्री की कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट स्पॉट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ नजर आ रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद कार का बुरा हाल हो चुका था। हादसे के बाद का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि हादसे के बाद कार के सेफ्टी बैलून्स भी खुल गए थे, लेकिन इसके बावजूद साइरस मिस्त्री की जान नहीं बच सकी।

अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई
बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई के लिए वापस जा रहे थे। इसी दौरान पालघर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक कार में साइरस मिस्त्री के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। इनमें मुंबई की मशहूर गायकनोलॉजिस्ट डॉक्टर अनाहिता पंडोले, उनके पति दारिस पंडोले और देवर जहांगीर थे। मरने वालों में जहांगीर पंडोले भी शामिल हैं।

घायलों की हालत खतरे से बाहर
माना जा रहा है कि कार को डॉ. अनाहिता पंडोले ही चला रही थीं। बताया जा रहा है कि यह लोग सुबह गुजरात के उद्वादा स्थित इरानशाह गए थे, जो कि एक फायर टेंपल है। हादसे में घायल अनाहिता पंडोले और दारिस पंडोले को वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर इन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004